
*प्रतापगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन*♥
पत्रकार प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
प्रतापगढ़ में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था के तत्वावधान में 25 जनवरी को किया जाएगा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दोपहर 12 बजे विकास खंड विहार के बाघराय से होगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर 1 बजे मां खुइलन देवी धाम पहुंचकर संपन्न होगी।
तिरंगा यात्रा में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के माध्यम से निकाली जाएगी, जिसमें पूर्व सैनिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता देखने को मिलेगी। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंग में रंगा वातावरण लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का संदेश देगा।
पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था के जिलाध्यक्ष कैप्टन अरुण यादव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आमजन में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को और मजबूत करना है। उन्होंने प्रतिनिधियों, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और जनसामान्य सहित देशभक्तों को इस तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।




