उत्तर प्रदेश

थाना मान्धाता पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से लापता बालक को सकुशल बरामद किया गया

थाना मान्धाता पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से लापता बालक को सकुशल बरामद किया गया

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

थाना मान्धाता पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से लापता बालक को सकुशल बरामद किया गया

 

आज दिनांक 02.12.2025 को थाना मान्धाता पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से एक लापता बालक को त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल बरामद किया गया।

 

*वाहन चेकिंग ड्यूटी के दौरान मझगवाँ नहर पुलिया पर एक स्थानीय निवासी ने उपस्थित होकर सूचना दी कि उसका पुत्र दिनांक 01.12.2025 को अचानक घर से लापता हो गया है, जिसकी काफी खोज-विवश्न के बाद भी कोई पता नहीं चल पा रहा है।*

*सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना स्थानीय पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई। सूचनाकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर प्रतापगढ़ सर्विलांस सेल की सहायता से मोबाइल लोकेशन ट्रैक की गई, जिसकी लोकेशन समय-समय पर बदलते हुए विभिन्न स्थानों—जेठवारा तिराहा, नौबस्ता क्षेत्र, एवं अन्य आस-पास के इलाकों में प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा सभी लोकेशन पर पहुंचकर लगातार खोजबीन की गई।*

*कई स्थानों की अथक तलाश के उपरांत पुलिस टीम को सफलता मिली और बालक को खरगपुर क्षेत्र स्थित बासुपुर पुलिया के पास से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह बिना बताकर अपने मित्र के घर नौबस्ता क्षेत्र में एक कार्यक्रम में चला गया था तथा घरवालों द्वारा मना किए जाने की आशंका के चलते किसी को जानकारी नहीं दी।*

*बरामद बालक को थाना ले आकर उसके पिता को विधिवत सुपुर्दगीनाम के आधार पर सुपुर्द किया गया।*

*थाना मान्धाता पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।*

*पुलिस टीम-* थानाध्यक्ष मान्धाता श्री अरविन्द सिंह, उपनिरीक्षक केशव राम मय हमराही हे0का0 अंजनी यादव व सर्विलांस टीम जनपद प्रतापगढ़

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!