Uncategorized

नल-जल योजना पर सभापति देवेंद्र ठाकुर ने ली महत्वपूर्ण बैठक16 ग्राम पंचायतों के कार्य एक माह में 100% पूर्ण करने का प्रस्ताव पारित

नल-जल योजना पर सभापति देवेंद्र ठाकुर ने ली महत्वपूर्ण बैठक16 ग्राम पंचायतों के कार्य एक माह में 100% पूर्ण करने का प्रस्ताव पारित

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

नल-जल योजना पर सभापति देवेंद्र ठाकुर ने ली महत्वपूर्ण बैठक16 ग्राम पंचायतों के कार्य एक माह में 100% पूर्ण करने का प्रस्ताव पारित

 

 

 

 

 

गरियाबंद_ जनपद पंचायत देवभोग में जल जीवन मिशन (JJM) के कार्यों की प्रगति को लेकर सभापति देवेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों, ठेकेदारों और ग्राम सरपंचों की उपस्थिति में योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

सभापति ठाकुर ने बताया कि 6 माह के कार्यकाल में यह दूसरी बार समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। इससे पहले के कार्यकाल में नल-जल योजना से जुड़ी कोई बैठक या समीक्षा नहीं की गई थी।

 

तीन माह पूर्व जहाँ कार्य की स्थिति केवल 20 से 40 प्रतिशत थी, वहीं अब विभागीय प्रयासों से प्रगति बढ़कर 60 से 80 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है।

 

बैठक में विभाग द्वारा प्रस्तुत निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति को जानने हेतु ग्राम सरपंचों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। सरपंचों ने अपनी पंचायतों में आ रही समस्याओं को अधिकारियों के सामने एक-एक करके रखा।

 

अधिकारियों ने सरपंचों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए, समाधान हेतु लिखित रूप में प्रस्ताव तैयार किया और संबंधित ठेकेदारों को तत्काल फोन कर कार्य की समय सीमा तय करते हुए निर्देशित किया।

 

सभापति देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि_“जल जीवन मिशन आमजन की बुनियादी जरूरत से जुड़ा हुआ है। प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और ठेकेदार समय पर कार्य पूरा करें, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

 

बैठक के अंत में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ठेकेदारों के सामूहिक सहयोग से निर्णय लिया गया कि एक माह के भीतर पहले चरण में 16 ग्राम पंचायतों के कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण किए जाएंगे।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!