धर्म

अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का पलवल में भव्य स्वागत, सनातन एकता पदयात्रा के लिए किया आह्वान।

अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का पलवल में भव्य स्वागत, सनातन एकता पदयात्रा के लिए किया आह्वान।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का पलवल में भव्य स्वागत, सनातन एकता पदयात्रा के लिए किया आह्वान।

 

पलवल। अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी का पंचवटी मंदिर, पलवल पहुंचने पर भक्तों और संत समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वातावरण जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोषों से गूंज उठा।

 

महंत राजू दास जी ने इस दौरान बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की सनातन एकता पदयात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियों का आह्वान करते हुए आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि सनातन धर्म, सामाजिक समरसता और हिंदू एकता का प्रतीक है।

 

उन्होंने सभी धर्मप्रेमी और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे 10 नवंबर को पलवल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाएं और धर्म कार्य में अपनी आहुति व योगदान दें।

 

महंत जी ने कहा — “यह यात्रा प्रेम, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश लेकर चल रही है। हमारा कर्तव्य है कि हम सब मिलकर सनातन धर्म की इस ज्योति को और प्रखर बनाएं।”

 

📅 कार्यक्रम तिथि: 10 नवंबर

📍 स्थान: पलवल

🙏 संदेश: आइए, सनातन एकता के इस महायज्ञ में सभी मिलकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!