गरियाबंद से बड़ी खबर — अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़!
गरियाबंद से बड़ी खबर — अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़!
गरियाबंद से बड़ी खबर — अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरोह का भंडाफो

गरियाबंद पुलिस ने देवभोग थाना और सायबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जीवित सालकापरी (पैंगोलिन) और सालकापरी का छाल बरामद किया गया है।
ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए अन्य राज्यों में की जा रही थी वन्यजीव की तस्करी।
आरोपियों के पास से बरामद —
जीवित सालकापरी : 9.000 किलोग्राम
सालकापरी का छाल : 6.13 किलोग्राम
कार OD 08 D 7638
बाइक CG 05 C 9151
गिरफ्तार आरोपी:
01- भकुला पात्र (55 वर्ष), कालाहांडी, ओडिशा
02 -तारिणी पात्र (52 वर्ष), कालाहांडी, ओडिशा
03 – नागेश पात्र (35 वर्ष), देवभोग, गरियाबंद
पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
एसपी गरियाबंद ने देवभोग थाना प्रभारी व सायबर टीम की तत्परता की सराहना की है, कहा —
“वन्यजीव तस्करी पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”
गरियाबंद पुलिस की यह कार्रवाई वन्यजीव अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

