शहीद बाबूराम के परिवारजन से मिले डीएसपी होडल श्री सुरेंद्र कुमार, कहा शहीद हमारे प्रेरणा स्त्रोत, उनकी शहादत को कभी भूलाया नहीं जा सकता।
शहीदों के सम्मान में पुलिस लाइन स्थित DAV पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल में पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन।

शहीद बाबूराम के परिवारजन से मिले डीएसपी होडल श्री सुरेंद्र कुमार, कहा शहीद हमारे प्रेरणा स्त्रोत, उनकी शहादत को कभी भूलाया नहीं जा सकता।
शहीद स्मृति श्रृंखला में पलवल पुलिस के जवान पहुंचे ऐतिहासिक राष्ट्रीय पुलिस शहीद स्मारक स्थल, शहीदों की वीरगाथा से हुए गौरवान्वित।
शहीदों के सम्मान में पुलिस लाइन स्थित DAV पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल में पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन।
शहीद परिवार के जिला पुलिस प्रशासन सदैव साथ- वरुण सिंगला, एसपी पलवल।
हरियाणा पुलिस के शहीद जवानों की वीरता और त्याग को नमन करते हुए पलवल पुलिस ने शहीद स्मृति श्रृंखला अंतर्गत शहीद परिवार से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला, आईपीएस के मार्ग दर्शन में पुलिस अधिकारियों ने शहीद के निवास स्थान पर जाकर शहीद परिवार से भेंट की और उनका हालचाल जाना।

इस क्रम में डीएसपी होडल श्री सुरेंद्र कुमार अपनी टीम सहित शहीद ईएचसी बाबूराम पुत्र हरि सिंह निवासी गांव गुदराना जिला पलवल के घर पहुँचे। उन्होंने शहीद के परिजनों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और यह सुनिश्चित किया कि परिवार को किसी प्रकार की सुरक्षा या प्रशासनिक समस्या न हो। डीएसपी ने कहा कि “शहीद हमारे गौरव हैं, और उनका परिवार हमारा अपना परिवार है।” इस अवसर पर शहीद परिवार ने पुलिस विभाग की इस संवेदनशील पहल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि विभाग की यह आत्मीयता उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है।
शहीद स्मृति श्रृंखला पर पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला आईपीएस ने शहीद के परिवार को आश्वस्त किया कि “पुलिस परिवार सदैव आपके साथ खड़ा है।” उन्होंने कहा कि इन मुलाकातों का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना नहीं, बल्कि यह भाव भी व्यक्त करना था कि पलवल पुलिस अपने शहीद साथियों और उनके परिवारों के सम्मान की रक्षा सदैव करती रहेगी।
शहीद स्मृति श्रृंखला में शहीदों के सम्मान में पुलिस लाइन स्थित DAV पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल में पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सीमा राजवंशी एवं शिक्षक स्टाफ तथा स्कूली छात्र-छात्राएं शहीदों की वीरगाथा से परिचित हुए तथा जोशीले स्वर में भारत माता की जय तथा अमर शहीद के नारे लगाए। आयोजित प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आर्थिक अपराध शाखा पलवल प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार द्वारा इनाम वितरित किए गए।
इसके अलावा शहीद स्मृति श्रृंखला में जिला पुलिस के जवान लाइन अफसर निरीक्षक दौलत राम के नेतृत्व में दिल्ली स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रीय पुलिस शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने जोशीले अंदाज में वीर शहीदों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा शहीदों की वीरगाथा से गौरवान्वित हुए। इस दौरान सभी ने शपथ ली कि वे अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा, ईमानदारी और देशभक्ति के साथ करते हुए शहीदों के आदर्शों पर चलेंगे।
पलवल पुलिस की यह मानवीय पहल समाज को यह संदेश देती है कि खाकी वर्दी केवल सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि संवेदना, करुणा और समर्पण की सजीव मिसाल भी है।





