टॉप न्यूज़

एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में क्राइम ब्रांच होडल को मिली बड़ी कामयाबी,फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर कबाड़ी सहित चोर गिरोह के आठ बदमाशों पर कसा शिकंजा।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में क्राइम ब्रांच होडल को मिली बड़ी कामयाबी,फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर कबाड़ी सहित चोर गिरोह के आठ बदमाशों पर कसा शिकंजा।

 

आरोपियों ने बंद पड़ी फैक्ट्रयों से लाखों की बिजली मोटर, मशीनें और लोहे का सामान चोरी वरदातों को दिया हुआ था अंजाम, भेजे जेल की सलाखों के पीछे।

 

क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि श्री वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में उनकी टीम ने फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कबाड़ी सहित आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड के बाद चोरी की गई बिजली की मोटरें, दो बाइक, एक पिकअप गाड़ी और छोटा हाथी वाहन बरामद कर सभी को जेल भेज दिया गया है।

 

क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी के अनुसार मामले में बंचारी गांव के रहने वाले विष्णु ने मुंडकटी थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके दिवंगत पिता देशराज की सुपारी फैक्टरी से अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली है। शिकायत के अनुसार, 19 अक्तूबर को फैक्टरी पहुंचने पर वहां से 14 मशीनें, 17 बिजली मोटरें, छह बड़ी चक्कियां और लगभग 1500 किलोग्राम लोहे का सामान गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार की विवेचना टीम ने डूडोली नगला बढ़ा (नूंह) के रहने वाले गिरोह के सरगना अकरम, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले इमरान, गंगागढ़ (बुलंदशहर) के रहने वाले समीम मलिक, मिर्जापुर (गौतम बुद्ध नगर) के रहने वाले वहीद उर्फ शौकीन उर्फ रेंचो, औरंगाबाद (बुलंदशहर) के रहने वाले राकेश, कुछेजा (बुलंदशहर) के रहने वाले सादान, संगेल (नूंह) के रहने वाले वकील और फरीदाबाद के रहने वाले कबाड़ी राजेश गुप्ता निवासी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।

 

टीम ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरें, चेन पुली, बाइकें और भारी मात्रा में लोहे का सामान बरामद किया। गिरोह ने फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश कर सभी को जेल भेज दिया गया है।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!