टॉप न्यूज़शिक्षाहरियाणा

नीट 2026: KCM वर्ल्ड स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 42 विद्यार्थियों ने 500+ अंक हासिल कर बढ़ाया पलवल का मान।

नीट 2026: KCM वर्ल्ड स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 42 विद्यार्थियों ने 500+ अंक हासिल कर बढ़ाया पलवल का मान।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

नीट 2026: KCM वर्ल्ड स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 42 विद्यार्थियों ने 500+ अंक हासिल कर बढ़ाया पलवल का मान।

निखिल शर्मा कि रिपोर्ट 

 

पलवल। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) के घोषित परिणामों में KCM वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पलवल जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। विद्यालय के 42 विद्यार्थियों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 25 छात्रों ने 560 से अधिक अंक हासिल कर देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की मजबूत दावेदारी पेश की है।

 

विद्यालय की छात्रा सेजल ने 631 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा ध्रुव ने 614 अंक लेकर द्वितीय, आर्यन ने 613 अंक के साथ तृतीय, साक्षी ने 612 अंक प्राप्त कर चौथा तथा हिमानी नागल ने 602 अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया।

 

अन्य सफल विद्यार्थियों में भूमिका पाराशर (601), खुशी (601), कनिष्का (595), सृष्टि (594), ध्रुव (591), निश्चय (590), डॉली (585), भूमि (583), यश (580), रजत (580), मानवी (570), हिमांशु (567), प्राची डागर (564), शुभम (563), प्रतीक (561), प्राची (560), शहनवाज़ (558), कुनाल (556), मनन (553), जीया (553), विनय (551), गौतम (550), पायल (504), दृष्टि (503), राजकुमार (487) तथा ओमकार (484) शामिल रहे।

 

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के मेडिकल संकाय के अनुभवी शिक्षकों कुमार सौरभ, सुरजीत डिंडा, भानू प्रिया, अमित गुप्ता, हिमांशु भूटानी, प्रेमवीर अत्री, दीपांशु गोयल, डॉ. मनीषा, आशिमा, गौरव शर्मा और प्रियांशु ओझा के समर्पित मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की मेहनत तथा अभिभावकों के विश्वास को दिया।

 

विद्यालय के चेयरमैन श्री राम नारायण भारद्वाज, श्री अनिल भारद्वाज एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पारूल भारद्वाज ने कहा कि शिक्षकों का समर्पित मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और अभिभावकों का अटूट विश्वास किसी भी सफलता की मजबूत नींव होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!