Uncategorized

रानीगंज विधायक से जनता का सवाल: भाजपा सरकार की आलोचना से फुर्सत मिले तो रामपुर आधारगंज की टूटी सड़क-पुलिया भी देख लें*

रानीगंज विधायक से जनता का सवाल: भाजपा सरकार की आलोचना से फुर्सत मिले तो रामपुर आधारगंज की टूटी सड़क-पुलिया भी देख लें*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*रानीगंज विधायक से जनता का सवाल: भाजपा सरकार की आलोचना से फुर्सत मिले तो रामपुर आधारगंज की टूटी सड़क-पुलिया भी देख लें*प्

प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट

प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों और टूटी पुलिया को लेकर जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। रामपुर आधारगंज से जामताली बाजार जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया पिछले 6 महीने से टूटी पड़ी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस दौरान कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने सुध नहीं ली।

रामपुर आधारगंज की यह सड़क जामताली बाजार जाने से पहले मुड़ती है। पुलिया पूरी तरह ध्वस्त है और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में निकलना खतरे से खाली नहीं है। बाइक सवार और स्कूली बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने रानीगंज विधायक डॉ आरके वर्मा से पूछा है कि अगर भाजपा सरकार की आलोचना करने से फुर्सत मिल गई हो तो जरा अपने विधानसभा की जर्जर रोड और टूटी पुलिया की तरफ भी देख लें। लोगों ने पूछा कि पिछले 6 महीने में इस मुद्दे पर विधायक और उनके कार्यकर्ताओं की क्या प्रतिक्रिया रही है?

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार पीडब्ल्यूडी और स्थानीय नेताओं से शिकायत की गई, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। बरसात से पहले पुलिया ठीक न हुई तो आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा।

क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी विभाग से तत्काल पुलिया व सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि विकास सिर्फ भाषणों में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए।

 

 

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!