क्राइमगरियाबंदछत्तीसगढ़

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्यवाही 12 लाख 50 हजार मादक पदार्थ गांजा के साथ उड़ीसा का आरोपी गिरफ्तार*

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्यवाही 12 लाख 50 हजार मादक पदार्थ गांजा के साथ उड़ीसा का आरोपी गिरफ्तार*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*देवभोग पुलिस की बड़ी कार्यवाही 12 लाख 50 हजार मादक पदार्थ गांजा के साथ उड़ीसा का आरोपी गिरफ्तार*

 

गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि खास रिपोर्ट

गरियाबंद जिले का अंतिम छोर देवभोग थाना के खुटगांव चेक पोस्ट पर मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु गरियाबंद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देवभोग पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव पर वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए भारी मात्रा में गांजा जप्त किया गया।

दिनांक 02/04/2026 को थाना देवभोग पुलिस टीम द्वारा चेक पोस्ट खुटगांव में आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उड़ीसा की ओर से पैदल आते दिखाई दिया, जिसके पास एक सफेद प्लास्टिक थैला एवं काले रंग का पिठ्ठू बैग था। पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ में उसने अपना नाम काला कान्हू उर्फ कान्हा तांडी पिता स्व. सुरेश सिंह तांडी, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, हाउस पार, थाना बोडेन, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) बताया। साथ ही मौके पर उपस्थित गवाहों जयगुरु सोनी एवं खेरीसिंह को भी विधिवत नोटिस देकर कार्यवाही में शामिल किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक थैले के अंदर एक नीले रंग की झिल्ली पैकेट तथा काले बैग में एक अन्य पैकेट मिला, जिसमें गांजा जैसी गंध आने पर NDPS किट से परीक्षण किया गया। परीक्षण में प्राप्त पदार्थ गांजा होना पुष्टि हुआ।

मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर सफेद थैले से बरामद गांजा 15 किलो ग्राम, काले बैग से बरामद गांजा 10 किलो ग्राम इस प्रकार कुल 25 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख पचास हज़ार आंकी गई।

आरोपी का कृत्य धारा 20(B)(ii)(C) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना देवभोग में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!