छत्तीसगढ़

बढ़ती बिजली दरों पर गरियाबंद में कांग्रेस का हल्लाबोल — जंगी रैली के साथ बिजली कार्यालय का घेराव,जमकर की नारेबाजी

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

बढ़ती बिजली दरों पर गरियाबंद में कांग्रेस का हल्लाबोल — जंगी रैली के साथ बिजली कार्यालय का घेराव,जमकर की नारेबाजी

 

 

गरियाबंद। प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों और ‘हाफ बिजली योजना’ बंद किए जाने के विरोध में आज गरियाबंद में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से रैली की शक्ल में नारे लगाते हुए निकले और बिजली कार्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ जबरदस्त हल्ला बोला।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां, बैनर और झंडे लेकर “बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लो”, “जनता का शोषण बंद करो” जैसे नारे लगाए। गरियाबंद की सड़कों पर कांग्रेसजनों का यह विरोध मार्च लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता रहा। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया था।

 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने कहा — “भाजपा सरकार को जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है। हाफ बिजली योजना खत्म करने के बाद अब आम उपभोक्ता पर महंगाई का पहाड़ टूट पड़ा है। बिजली बिल में लगातार बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। अगर सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।”

 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता भवानी शंकर शुक्ला ने कहा — “कांग्रेस शासन में लोगों को राहत और विश्वास मिला था, मगर भाजपा सरकार के आने के बाद वही जनता अब परेशानियों से जूझ रही है। अगर सरकार ने जनविरोधी निर्णय वापस नहीं लिया, तो जनता सड़कों पर उतरकर जवाब देगी।”

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने कहा — “भाजपा के नेता बिजली बिल की बढ़ोतरी पर मौन क्यों हैं? क्या उनके घरों में मीटर अलग चलता है? जनता के घरों में बढ़ते बिल से हाहाकार मचा है

 

कांग्रेस ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

 

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सरकार से ‘हाफ बिजली योजना’ को पुनः शुरू करने और बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!