Uncategorized

उरमाल पीएचसी में खुले में रखी गई लाखों की दवाइयां, कलेक्टर ने लिया संज्ञान, एसडीएम की अध्यक्षता में जांच शुरू

उरमाल पीएचसी में खुले में रखी गई लाखों की दवाइयां, कलेक्टर ने लिया संज्ञान, एसडीएम की अध्यक्षता में जांच शुरू

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

उरमाल पीएचसी में खुले में रखी गई लाखों की दवाइयां, कलेक्टर ने लिया संज्ञान, एसडीएम की अध्यक्षता में जांच शुरू

 

 

 

 

गरियाबंद 30 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री बी. एस. उइके ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरमाल में लाखों रुपये मूल्य के जीवन रक्षक दवाइयों को खुले आसमान के नीचे रखे जाने एवं वर्षा में भीगने की घटना संबंधी समाचारों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए जांच समिति गठित की है। उक्त घटना की जांच हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवभोग को अध्यक्ष एवं तहसीलदार देवभोग को सदस्य बनाया गया है। कलेक्टर ने जांच समिति को 07 दिवसों के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में आज जांच समिति के अध्यक्ष एसडीएम श्री तुलसीदास मरकाम ने उरमाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने पीएचसी में दवाइयों के रखरखाव एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मियों से दवाइयों के भंडारण के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान जांच समिति के सदस्य एवं अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!