उत्सव

बाल ब्रम्हचारी श्रीमत् उदयनाथ बाबा जी नेरायपुर के ग्रास मेमोरियल मैदान में आयोजितत्रिदिवसीय विश्वशांति अखंड ब्रह्म महायज्ञ में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से मुलाकात कर आमंत्रण किए।

बाल ब्रम्हचारी श्रीमत् उदयनाथ बाबा जी

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

छत्तीसगढ़, 24/03/2025 राजधानी रायपुर के ग्रास मेमोरियल मैदान में आगामी दिनांक 27/03/2025 से दिनांक 29/03/2025 तक होने वाले त्रिदिवसीय विश्वशांति अखंड ब्रह्म महायज्ञ में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी 28 मार्च, 2025 को शामिल होंगे।

यह महायज्ञ अलेख महिमा धर्म संस्था के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय प्रचारक संत श्रीमत उदयनाथ बाबा जी ने मुख्यमंत्री से एक विशेष मुलाकात की और उन्हें इस पवित्र आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उनके साथ कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष श्री किशोर महानंद भी मौजूद रहे।

श्रीमत उदयनाथ बाबा जी ने इस महायज्ञ के माध्यम से विश्व शांति, सद्भावना और मानव कल्याण के संदेश को प्रसारित करने का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार करते हैं। उन्होंने अलेख महिमा धर्म संस्था के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सरकार ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

इस महायज्ञ में छत्तीसगढ़ सहित देश भर से हजारों श्रद्धालु और आध्यात्मिक विद्वान शामिल होंगे। कार्यक्रम में विश्व शांति, सामाजिक समरसता और मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थनाएं और मंत्रोच्चारण किए जाएंगे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!