दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार*
दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार*

*दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
*भरोसेमंद चैनल देवभोग न्यूज एक्सप्रेस आपकी बात जनता तक*
बाघराय पुलिस ने गलगली गेट के पास से पकड़ा, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा
कुंडा/प्रतापगढ़। बाघराय पुलिस ने दुष्कर्म एवं धमकी देने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को नेशनल हाईवे से गलगली जाने वाले लिंक रोड पर गलगली गेट के पास से आरोपी को पकड़ा।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम सरोज पुत्र बलई सरोज निवासी नाथ का पुरवा, काशीपुर डुबकी, थाना बाघराय के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना बाघराय में धारा 64(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद सिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक राजाराम सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।




