सीएम योगी, अमित शाह और राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार*
सीएम योगी, अमित शाह और राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार*

*सीएम योगी, अमित शाह और राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार*
भरोसेमंद चैनल देवभोग न्यूज एक्सप्रेस आपकी आवाज जनता तक*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद महेशगंज पुलिस की कार्रवाई, शिवम शुक्ल ने दी थी तहरीर
*कुंडा/प्रतापगढ़।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में महेशगंज पुलिस ने नामजद आरोपी वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर ब्राह्मणों, ठाकुरों सहित विभिन्न जातियों और न्यायाधीशों के प्रति भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है।
बताया जाता है कि महेशगंज थाना क्षेत्र के राय असकरनपुर गांव स्थित दुबानन का पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और राजा भैया के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणियां करता नजर आ रहा है। साथ ही विभिन्न जातियों और न्यायाधीशों को लेकर भी आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया।
मामले में शिवम शुक्ल ने 25 नवंबर को महेशगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। उन्होंने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कराने और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर थाना महेशगंज में मुकदमा अपराध संख्या 309/2026 के तहत बीएनएस की धारा 353(3), 352 और 351(3) में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत बुधवार को उपनिरीक्षक अजय कुमार ने हमराही कांस्टेबल प्रेमवीर सिंह और रिजर्व कांस्टेबल मिथलेश कुमार के साथ कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी वीरेंद्र यादव (32) पुत्र स्व. भोलानाथ यादव को उसके गांव दुवानन का पुरवा से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।




