हथीन में धूमधाम से मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा
हथीन में धूमधाम से मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा

आज हम आपको लेकर चलते हैं पलवल जिले के हथीन कस्बे में, जहां 22 नवंबर को वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
हथीन से निखिल शर्मा की रिपोर्ट, देव भोग एक्सप्रेस न्यूज़।
इस दौरान आकर्षक झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। शोभायात्रा में समाज के बुजुर्गों, युवाओं, बच्चों और मातृशक्ति में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए वीरांगना झलकारी बाई को नमन किया।

शोभायात्रा का शुभारंभ महंत श्री अमरदास महाराज जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भारत भूषण, सुमित राजपूत, धीरज उपाध्याय, गजराज आर्य, युवराज राघव, सुधीर आर्य, सुखपाल गोला और इतेन्दर उर्फ इत्तू सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कृष्ण कुमार कोली, दर्शन कोली, जतिन कोली, नीरज कोली, नवीन कोली, सुसेन्दर कुमार कोली, मनीष कोली, सुभाष कोली, चेतन चौहान और सोनू कुमार कोली ने मुख्य भूमिका निभाई।
वीरांगना झलकारी बाई का जीवन साहस, शौर्य और देशभक्ति की मिसाल है। उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस का परिचय देकर इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया।
ऐसे आयोजनों के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को अपने महापुरुषों और वीरांगनाओं के गौरवशाली इतिहास से परिचित होने का अवसर मिलता है।




