उत्तर प्रदेश

मानधाता ब्लॉक में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने श्रीराम कथा का निमंत्रण लेकर आए एमएलसी गोपाल जी का किया भव्य स्वागत*

मानधाता ब्लॉक में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने श्रीराम कथा का निमंत्रण लेकर आए एमएलसी गोपाल जी का किया भव्य स्वागत*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*मानधाता ब्लॉक में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने श्रीराम कथा का निमंत्रण लेकर आए एमएलसी गोपाल जी का किया भव्य स्वागत*

रिपोर्ट* :- प्रशांत दुबे(प्रभात)

*मानधाता/प्रतापगढ़।* मानधाता ब्लॉक परिसर में बुधवार को भाईचारे और एकता की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने सभी राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर कुण्डा में होने वाली विशाल श्रीराम कथा का निमंत्रण लेकर पहुंचे एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी का दिल से स्वागत कर कौमी एकता का पैगाम दिया।

दरसल नवंबर माह में कुण्डा वेती में कुण्डा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के द्वारा बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उसी कथा के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में एमएलसी गोपाल जी मानधाता ब्लॉक पहुंचे थे।

अशफाक अहमद ने अपने साथियों के साथ गोपाल जी व उनके प्रतिनिधि अनिल सिंह लाल साहब को विशाल फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक आयोजन पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

स्वागत समारोह में बादल पटेल, राजेंद्र प्रताप सिंह, उमेश सिंह, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, शाकीर अली, सत्येन्द्र सिंह समेत सैकड़ों क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!