जनसुनवाई में लापरवाही पड़ी भारी, महेशगंज थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी दीपक भूकर ने की बड़ी कार्रवाई*
जनसुनवाई में लापरवाही पड़ी भारी, महेशगंज थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी दीपक भूकर ने की बड़ी कार्रवाई*

*जनसुनवाई में लापरवाही पड़ी भारी, महेशगंज थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी दीपक भूकर ने की बड़ी कार्रवाई*
रिपोर्ट: अनिल कुमार पटेल
*प्रतापगढ़।* प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष महेशगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जनसुनवाई के दौरान प्राप्त जनशिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण न करने, लापरवाही और शिथिलता बरतने तथा प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के आरोप में उपनिरीक्षक राहुल कुमार गौतम, पीएनओ- 192616153, थानाध्यक्ष महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ को निलंबित कर विभागीय जांच आसन्न की गई है।
एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




