हरियाणा

पलवल में जोगी समाज संगठन की ‘चाय पर चर्चा’, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर हुई बातचीत

पलवल में जोगी समाज संगठन की ‘चाय पर चर्चा’, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर हुई बातचीत

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

पलवल में जोगी समाज संगठन की ‘चाय पर चर्चा’, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर हुई बातचीत

निखिल शर्मा कि रिपोर्ट 

पलवल। अखिल भारतीय जोगी योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन (रजि. नं. 1825) की ओर से जिला पलवल में चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संगठन में जिला उपप्रधान के पद पर कार्यरत श्री दीपक सरपंच जी के निवास स्थान पर हुआ।

 

कार्यक्रम में हथीन जोगी समाज की युवा टीम के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान जिला सह सचिव पलवल श्री विजय प्रधान जी, हथीन खंड अध्यक्ष श्री राकेश जोगी जी, हथीन युवा खंड अध्यक्ष वैद्य कुलदीप जोगी तथा हथीन खंड कानूनी सलाहकार श्री आकाश जोगी जी मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर समाज के सदस्यों के बीच आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों के बीच आपसी मेलजोल और संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

 

हथीन जोगी समाज की युवा टीम ने श्री दीपक सरपंच जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। टीम ने कहा कि उन्होंने जिस प्यार, सम्मान और अपनत्व के साथ युवाओं का स्वागत किया, उसके लिए वे हृदय से धन्यवाद करते हैं।

 

समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सम्मान बनाए रखने का संदेश देते हुए कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!