E-Paperउत्तर प्रदेश
Trending

प्रयागराज में मिशन शक्ति के तहत कैरियर गाइडेंस और साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित*

प्रयागराज में मिशन शक्ति के तहत कैरियर गाइडेंस और साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रयागराज में मिशन शक्ति के तहत कैरियर गाइडेंस और साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित*

प्रयागराज मंडल व्योरो प्रशांत दुबे 

प्रयागराज। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में कमिश्नरेट प्रयागराज में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/नोडल मिशन शक्ति एवं जोन के डीसीपी के नेतृत्व में नगर, गंगानगर व यमुनानगर जोन के विभिन्न थानों में छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस और साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत UPSC, UPPSC, JEE, NEET, NDA, SSC, बैंकिंग समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क कोचिंग और तैयारी की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा और हेल्पलाइन 1930 के बारे में जागरूक किया गया।

एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला बीट द्वारा नवरात्रि के मद्देनजर मंदिरों, पूजा पंडालों, स्कूल-कॉलेज व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग कर महिला चौपाल का आयोजन किया गया।

इस दौरान वीमेन पावर लाइन 1090, 112, 1098, 1076, 102, 108, 1930 समेत कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन आदि योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!