उत्तर प्रदेश
Trending

अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा, रेस्क्यू के दौरान उगल दिया शिकार

अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा, रेस्क्यू के दौरान उगल दिया शिकार

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा, रेस्क्यू के दौरान उगल दिया शिकार

सर्पमित्र सिराज शेख ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️देवभोग न्यूज एक्सप्रेस चैनल 📰

प्रतापगढ़। पट्टी तहसील क्षेत्र के दिशिनी गांव की बनवासी बस्ती के पास सोमवार सुबह उस समय ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय अजगर नीलगाय के बच्चे को निगलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र सिराज शेख ने अजगर का रेस्क्यू शुरू किया। इसी दौरान अजगर ने निगले हुए नीलगाय के बच्चे को उगल दिया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे बनवासी बस्ती के पास ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को नीलगाय के बच्चे को अपना शिकार बनाते देखा। यह दृश्य देखकर लोग सहम गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद लोगों ने सर्पमित्र सिराज शेख को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही सिराज शेख मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान अजगर ने नीलगाय के बच्चे को बाहर उगल दिया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद सर्पमित्र ने अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया।

अजगर के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!