भाजपा नेता शिव चौरसिया को मिली अमेठी विधानसभा की जिम्मेदारी*
भाजपा नेता शिव चौरसिया को मिली अमेठी विधानसभा की जिम्मेदारी*

*भाजपा नेता शिव चौरसिया को मिली अमेठी विधानसभा की जिम्मेदारी*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, पट्टी में समर्थकों ने जताई खुशी
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पट्टी क्षेत्र के भाजपा नेता शिव चौरसिया को अमेठी जनपद की 186-अमेठी विधानसभा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पट्टी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

शिव चौरसिया वर्ष 2005 से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वर्तमान में वह भाजपा पिछड़ा मोर्चा, प्रतापगढ़ के जिला उपाध्यक्ष हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फूलपुर लोकसभा क्षेत्र की सोरांव विधानसभा में प्रभारी की जिम्मेदारी निभाई थी। अब पार्टी ने उन्हें अमेठी विधानसभा में संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने का दायित्व सौंपा है।
⇓
शिव चौरसिया सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच संपर्क के लिए भी जाने जाते हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर शत-प्रतिशत खरा उतरने और सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल, राम चरित्र वर्मा, अमरजीत सिंह पटेल, सभासद गौरव श्रीवास्तव, अधिवक्ता अमित चौरसिया, समाजसेवी अशोक सिंह, डॉ. ध्रुव लाल शर्मा, प्रधान विनोद यादव और प्रधान सुरेश चंद्र चौरसिया सहित भाजपा नेताओं एवं समर्थकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए शिव चौरसिया की नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब अमेठी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाना उनके प्रमुख दायित्वों में शामिल होगा।



