Uncategorized
Trending

आसपुर  देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता, देशी बम और तमंचे के साथ दो शातिर गिरफ्तार*

आसपुर  देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता, देशी बम और तमंचे के साथ दो शातिर गिरफ्तार*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

आसपुर  देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता, देशी बम और तमंचे के साथ दो शातिर गिरफ्तार*

प्रतापगढ़ जिला ब्यूरो आर के पांडेय कि रिपोर्ट 

प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और देशी बम बरामद किया है।

 

एसपी दीपक भूकर और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक शिवम त्रिपाठी अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक तेज रफ्तार से आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को धर-दबोचा। तलाशी में अवैध असलहा बरामद हुआ।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विपिन यादव और अंकित गौतम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विपिन यादव शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ जनपद सहित पड़ोसी जिलों में 10 गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

 

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध को जीरो करने के लिए अपराधियों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!