उत्तर प्रदेश
Trending

भयहरणनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारो भक्तों ने पाया प्रसाद*

भयहरणनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारो भक्तों ने पाया प्रसाद*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

भयहरणनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारो भक्तों ने पाया प्रसाद*

प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

*कटरा गुलाब सिंह।* विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रसिद्ध भयहरणनाथ धाम में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। रविवार को धाम परिसर में महंत भोलानाथ जी की अगुवाई, धाम कमेटी और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के जन सहयोग से यह विशाल आयोजन संपन्न हुआ।

भंडारे का शुभारंभ विधि-विधान से कन्या भोज के साथ किया गया। दोपहर 3 बजे से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा और करीब हजारों शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा धाम परिसर गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

इस पावन अवसर पर विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय जीत लाल पटेल अपने दल-बल के साथ और नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना यादव ने धाम में पहुंचकर शिव भक्तों को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया और आशीर्वाद लिया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, भारी पुलिस बल तैनात रहा। धाम कमेटी ने संकल्प लिया था कि कोई भी भक्त बिना प्रसाद ग्रहण किए वापस न जाए, इसी को लेकर सभी कार्यकर्ता बड़ी मुस्तैदी से अपने-अपने कार्यों में लगे रहे। श्रद्धालुओं ने व्यवस्था की सराहना की।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!