विश्व हिंदू परिषद देवभोग प्रखंड ने मनाया स्थापना दिवस, सनातनी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
विश्व हिंदू परिषद देवभोग प्रखंड ने मनाया स्थापना दिवस, सनातनी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

विश्व हिंदू परिषद देवभोग प्रखंड ने मनाया स्थापना दिवस, सनातनी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
झरगांव (तेतलपारा)। विश्व हिंदू परिषद देवभोग प्रखंड द्वारा सोमवार, 7 सितंबर 2026 को झेरगांव (तेतलपारा), गोहरापदर उपखंड में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे किया गया, जिसमें क्षेत्र के सनातनी, धार्मिक, समाजसेवी एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद देवभोग प्रखंड मंत्री मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को विश्व हिंदू परिषद के इतिहास, स्थापना के उद्देश्य तथा संगठन द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में भूपेश शर्मा, डेवित यादव, शैलेन्द्र नागेश, हेमचंद नागेश, दूरियोंद्ध नागेश, इंद्र कुमार यादव, आदित्य यादव, नवल नागेश, बंटू नागेश, अनूप नागेश, राधेकृष्ण नागेश, शिशुपाल नागेश, पदमन नागेश, जुगेश्वर नागेश, धनेश्वर नागेश, पदमलोचन नागेश, देशबंधु नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, सामाजिक सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।


