E-Paperhttps://deobhognewsexpress.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedउत्तर प्रदेश

आनंदवन इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

आनंदवन इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

आनंदवन इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

 

 

छात्र-छात्राओं ने भाषण, नाटक, रूपांतरण और नृत्य प्रस्तुतियों से बांधा समां

 

गुलाब चन्द्र जयसवाल कि रिपोर्ट 

प्रतापगढ़। आनंदवन इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और गीता के संदेश को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने प्रेरणादायक भाषण, नाटक, श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित रूपांतरण तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। नन्हे कलाकारों ने बाल कृष्ण की लीलाओं, माखन चोरी, राधा-कृष्ण के प्रेम और श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन को अपनी कला के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के सत्य, कर्म, प्रेम, करुणा, अनुशासन और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार और गीता का संदेश आज भी मानव जीवन के लिए उतना ही प्रासंगिक है।कार्यक्रम की तैयारियों में आशुतोष ओझा, सरिता गुप्ता, साधना तिवारी, किरण तिवारी, कविता सिंह और सविता शुक्ला सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में छोटे बच्चों में आरोही, शिवांश, अंशीका, अद्विका, सार्थक, तृषा, अनुज, राघव, रीतांश, काव्या, दीपिका, अच्युतम, जयंती, कार्तिक, अभिनंदन और सानवी सहित कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के विभिन्न हाउस के बीच मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। रोमांचक मुकाबले में ब्ल्यू हाउस ने बाजी मारते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता हाउस के विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!