E-Paperhttps://deobhognewsexpress.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedउत्तर प्रदेश
Trending

प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात, युवक की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या*

प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात, युवक की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

– प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात, युवक की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या*

 

*प्रयागराज मंडल व्योरो प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

 

घूरपुर थाना क्षेत्र के सारंगापुर स्थित भारतीया
बस्ती में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। गांव के पास स्थित एक चबूतरे पर एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान राहुल भारतीया (25 वर्ष) पुत्र संतलाल भारतीया, निवासी सारंगापुर, थाना घूरपुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वार इतना खौफनाक था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने चबूतरे पर शव देखा तो हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही घूरपुर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुरानी रंजिश या अन्य विवाद को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारों की तलाश में जुटी है।

इस सनसनीखेज हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!