Uncategorizedगरियाबंदछत्तीसगढ़

NH-130C में डोहेल के पास बड़ा सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत; चार घायल

NH-130C में डोहेल के पास बड़ा सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत; चार घायल

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

NH-130C में डोहेल के पास बड़ा सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत; चार घायल

गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट

गरियाबंद/देवभोग। रक्षाबंधन के दिन NH-130C मार्ग पर डोहेल के पास दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों समेत कुल चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर सवार लोग मुड़घेलमाल के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि दूसरी बाइक सवार सागुनभाड़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर कुछ लोग अपने भाई को राखी बांधने जा रहे थे। इसी दौरान डोहेल के पास दोनों बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।
घायलों की मदद के लिए आगे आए पंकज बीसी
हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़े लोगों की मदद के लिए करचिया निवासी पंकज बीसी ने मानवता की मिसाल पेश की। पंकज बीसी अपने ससुराल बुर्जावाहल जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने डोहेल के पास हादसा देखा और तुरंत अपनी गाड़ी रोककर घायलों की मदद के लिए आगे आए।
उन्होंने बिना समय गंवाए अपने निजी वाहन से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
रक्षाबंधन जैसे पर्व के दिन हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर पंकज बीसी ने इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!