Uncategorized

राज्यपाल रामेन डेका 03 नवंबर को मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर तैयारियों का जायजा लेने गरियाबंद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे

राज्यपाल रामेन डेका 03 नवंबर को मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर तैयारियों का जायजा लेने गरियाबंद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

राज्यपाल रामेन डेका 03 नवंबर को मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर तैयारियों का जायजा लेने गरियाबंद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री रामेन डेका 03 नवंबर को गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भाटीगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे शासन की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। राज्यपाल क्षेत्रीय जनों से भेंटकर उनकी समस्याओं से अवगत होंगे तथा मैनपुर आदिवासी विकासखंड में संचालित रिपा एवं अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान विशेष रूप से आदिवासी, कमार और भुजिया जनजाति के लिए चलाई जा रही राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी लेंगे और यह भी परखेंगे कि लाभार्थियों तक योजनाओं का कितना वास्तविक फायदा पहुंच रहा है। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आज शुक्रवार को गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके एवं पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, वनमंडला अधिकारी गरियाबंद शशीगानंदन एवं जिले बड़े अफसरों ने मैनपुर भाटीगढ़ पहुंचकर राज्यपाल के आगमन की तैयारीयों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया, इस दौरान मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम एवं स्थानीय अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे,

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!