उत्तर प्रदेश

छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, सुरक्षा का संकल्प दोहराया*

छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, सुरक्षा का संकल्प दोहराया*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, सुरक्षा का संकल्प दोहराया*

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️

प्रतापगढ़। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी विश्वास का संदेश दिया।

संस्कार ग्लोबल स्कूल, बी.एल. सुधिता इंटरनेशनल स्कूल, एसडीए सेकण्डरी स्कूल एवं आत्रेय एकेडमी की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय समेत उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधी।

इस दौरान छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर स्नेह, विश्वास और सुरक्षा की भावना व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राखी का पवित्र धागा विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। प्रतापगढ़ पुलिस प्रत्येक बेटी और महिला की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द के साथ-साथ सुरक्षित वातावरण बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

जय हिंद

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!