अदालत द्वारा घोषित दो भगोड़ों को हथीन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा
अदालत द्वारा घोषित दो भगोड़ों को हथीन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा

अदालत द्वारा घोषित दो भगोड़ों को हथीन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा
हथीन। हथीन थाना पुलिस ने अदालत द्वारा घोषित दो प्रोक्लेम्ड पर्सन (PO) को गिरफ्तार कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिलोक पुत्र अमर सिंह और रिंकू पुत्र अमर सिंह, दोनों निवासी वार्ड नंबर 9, हथीन, जिला पलवल के रूप में हुई है।
हथीन शहर पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि माननीय अदालत हथीन में State vs. Arjun etc. CHI-93-2021 मुकदमे की सुनवाई चल रही थी। सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिर नहीं होने तथा निर्धारित 30 दिन की अवधि बीत जाने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को प्रोक्लेम्ड पर्सन (PO) घोषित कर दिया था।
अदालत के आदेश पर थाना हथीन में FIR संख्या 280, दिनांक 24 अगस्त 2026, धारा 209 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।




