आम नागरिक बनकर अजगरा महान संवाद में शामिल हुए डीएम*
आम नागरिक बनकर अजगरा महान संवाद में शामिल हुए डीएम*

*आम नागरिक बनकर अजगरा महान संवाद में शामिल हुए डीएम*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल✍️

प्रतापगढ़। विकास खंड लक्ष्मणपुर के शंकर विद्यालय इंटर कॉलेज कटैया में मंगलवार को ‘अजगरा महान संवाद-2026’ का आयोजन हुआ। संवाद की प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने और युवाओं में तार्किक एवं लोकतांत्रिक संवाद की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में 42 प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि एक आम नागरिक की तरह प्रतिभागियों के बीच बैठकर पूरे संवाद में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों और क्षेत्रीय लोगों के विचार सुने तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। डीएम ने कहा कि ऐसे संवाद युवाओं में प्रश्न पूछने, अपने विचार प्रभावी ढंग से रखने और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक होते हैं।
प्रतियोगिता में नम्रता विश्वकर्मा ने प्रथम, आशुतोष सिंह ने द्वितीय और रिद्धिमान शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ग्राम प्रधान रेनू सिंह ने सम्मानित किया।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, परियोजना निदेशक दयाराम यादव, बीडीओ लक्ष्मणपुर संजय श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह ‘तूफान सिंह’ सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।




