विश्वनाथगंज को बड़ी सौगात, बकुलाही पर 2 पुल बनकर तैयार* _विधायक जीत लाल पटेल के प्रयास लाए रंग, हजारों को मिलेगी आवागमन में राहत_
विश्वनाथगंज को बड़ी सौगात, बकुलाही पर 2 पुल बनकर तैयार* _विधायक जीत लाल पटेल के प्रयास लाए रंग, हजारों को मिलेगी आवागमन में राहत_

_प्रतापगढ़ ब्यूरो_✒️ आर के पांडे कि रिपोर्ट
*विश्वनाथगंज को बड़ी सौगात, बकुलाही पर 2 पुल बनकर तैयार* _विधायक जीत लाल पटेल के प्रयास लाए रंग, हजारों को मिलेगी आवागमन में राहत_
*प्रतापगढ़।* विश्वनाथगंज विधानसभा के विधायक जीत लाल पटेल के प्रयासों से क्षेत्रवासियों का वर्षों पुराना इंतजार खत्म होने वाला है। चमरूपुर-पठान और ढेमा-भटपुरवा मार्ग पर बकुलाही नदी के पुल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
बरसात के दिनों में नदी पार करने में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अक्सर आवागमन बाधित हो जाता था और स्कूली बच्चों, मरीजों व किसानों को दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं। अब इन दोनों पुलों के शुरू होने से आवागमन सुरक्षित, सुगम और तेज हो जाएगा।
स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। पुल बनने से न केवल प्रतापगढ़ मुख्यालय से जुड़ाव आसान होगा बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सीधी राहत मिलेगी।
क्षेत्रवासियों में पुल के लगभग तैयार होने को लेकर खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि विधायक जीत लाल पटेल ने चुनाव के समय किया वादा पूरा कर दिखाया है।




