ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया झिरकेश्वर मंदिर का निरीक्षण।
ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया झिरकेश्वर मंदिर का निरीक्षण।

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया झिरकेश्वर मंदिर का निरीक्षण।
निखिल शर्मा कि रिपोर्ट
03 अगस्त को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा एवं सुविधाओं की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

नूंह। आगामी 03 अगस्त को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त अखिल पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने हरियाणा-राजस्थान सीमा क्षेत्र तथा शिव मंदिर, फिरोजपुर झिरका (झिरकेश्वर मंदिर) का दौरा कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने यात्रा मार्गों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा सुरक्षा इंतजामों का विस्तार से जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बिजली, चिकित्सा सुविधा और शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा यातायात प्रबंधन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन एवं नूंह पुलिस ने स्पष्ट किया कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी सहयोग बनाए रखने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।



