हरियाणा

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 30 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100% मोटर वाहन कर माफ।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 30 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100% मोटर वाहन कर माफ।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 30 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100% मोटर वाहन कर माफ।

निखिल शर्मा कि रिपोर्ट

हरियाणा सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर वाहन कर में बड़ी राहत देने को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट के फैसले के अनुसार, हरियाणा में खरीदे और पंजीकृत किए जाने वाले 30 लाख रुपये तक के एक्स-शोरूम मूल्य वाले नए विशुद्ध इलेक्ट्रिक (बैटरी चालित) दोपहिया, तिपहिया (ऑटो/ई-रिक्शा) और चारपहिया वाहनों के पंजीकरण के समय मोटर वाहन कर में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

इसके अलावा, 30 लाख रुपये से अधिक एक्स-शोरूम कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी सरकार ने मोटर वाहन कर में 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, प्रदूषण में कमी आएगी और स्वच्छ एवं हरित परिवहन को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के इच्छुक उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत भी मिलेगी।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!