मुख्यमंत्री का काफिला रुका, खिल उठीं मासूम मुस्कानें,शिशु मंदिर के बच्चों से मिले साय, स्वीकार किए गुलाब,अमलीपदर में स्नेह और अपनापन जीत ले गया दिल

गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड स्थित अमलीपदर पहुंचे। हेलीपेड से श्री जगन्नाथ मंदिर के लिए रवाना होने के दौरान एक भावुक और खूबसूरत दृश्य देखने को मिला। शहर में शिशु मंदिर के छोटे-छोटे बच्चे मुख्यमंत्री के स्वागत और एक झलक पाने के लिए सड़क किनारे खड़े थे।
जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नजर बच्चों पर पड़ी, उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और स्वयं बच्चों के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को सामने देखकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने उन्हें गुलाब भेंट किए, वहीं मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक बच्चों से हाथ मिलाया, उनका अभिवादन स्वीकार किया और सभी से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद भावुक और यादगार बन गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनापन पहले भी कई अवसरों पर देखने को मिला है। वे जहां भी दौरे पर जाते हैं, बच्चों से मिलने और उनका उत्साह बढ़ाने का प्रयास करते हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और विधायक रोहित साहू भी उनके साथ मौजूद रहे।
बच्चों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री कार से श्री जगन्नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए , जहां वे भगवान श्री जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन करेंगे । दर्शन के पश्चात वे पुनः हेलीपेड हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे ।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल की व्यापक व्यवस्था की थी। मुख्यमंत्री को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त होने के कारण सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। दौरे के दौरान यातायात, सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्था को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे।