गरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

गरियाबंद पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी 03 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ गुजरात के तस्कर को किया गया गिरफ्तार।* 

गरियाबंद पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी 03 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ गुजरात के तस्कर को किया गया गिरफ्तार।* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

🚨 *गरियाबंद पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी 03 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ गुजरात के तस्कर को किया गया गिरफ्तार।*

 

🚨 *थाना मैनपुर पुलिस टीम की कार्यवाही।*

 

विवरण – गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं रोकथाम के निर्देश दिए है। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर सक्रिय किये। दिनांक 17.07.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि रायल ढाबा के पास मेन रोड में अवैध मादक पदार्थ गांजा रख कर बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार करते खड़ा था। सूचना के आधार पर थाना मैनपुर से पुलिस टीम रवाना कर घटना स्थल भेजा गया, जहां संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम भावेश भाई पिता मोहन उम्र 23 साल निवासी भचाउ थाना भचाउ तहसील मूंज जिला कच्छ (गुजरात) का होना बताया। जिसके कब्जे से एक काला रंग का पिठ्ठू बैग के अंदर 03 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 150000/रु एक किपेड मोबाइल किमती 500 रूपये कुल जुमला किमती 150500/रु को समक्ष गवाहान मुताबिक जाती जप्त कर अपराध यारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर से आरोपी को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, प्रशिक्षु उपनिरी. दीपकुमार इकेश्वर, सउनि नकूल सिंह सिदार, आर. 747 कोमल धृतलहरे, आर. 697 प्रवीण वर्मा, आर. 545 अमित कुमार राज, आर. 338 पनेश्वर सिंह, परिहार आर. 262 यादराम पटेल, आर. 468 मोतीराम भुआर्य, थाना मैनपुर के अन्य स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

भावेश भाई नाई पिता मोहन नाई उम्र 23 साल निवासी भचाउ थाना भचाउ तहसील मूंज जिला कच्छ (गुजरात)

 

*जप्त सामग्री*

03 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 150000/रु, कीपैड मोबाइल किमती 500/ कुल जुमला किमती 150500/रु

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!