बड़े मंगल पर बाबा भैंसासुर धाम में शरबत वितरण: राहगीरों को मिली गर्मी से राहत!!*
बड़े मंगल पर बाबा भैंसासुर धाम में शरबत वितरण: राहगीरों को मिली गर्मी से राहत!!*

*बड़े मंगल पर बाबा भैंसासुर धाम में शरबत वितरण: राहगीरों को मिली गर्मी से राहत!!*
प्रतापगढ़ से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*समाजसेवियों ने चिलचिलाती धूप में पिलाया ठंडा शरबत, बाबा भैंसासुर धाम पर गूंजे जयकारे
*प्रतापगढ़:* जनपद के थाना बाघराय क्षेत्रांतर्गत कन्हैया नगर स्थित राम वन गमन मार्ग पर बाबा भैंसासुर धाम में ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार “बड़े मंगल” के पावन अवसर पर समाजसेवियों द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान बाबा भैंसासुर धाम परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही। शरबत वितरण के साथ ही जय बजरंगबली और जय बाबा भैंसासुर धाम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। चिलचिलाती धूप में ठंडे शरबत से लोगों को काफी राहत मिली और राहगीरों ने इसे सराहनीय पहल बताया। अखिल भारतीय हिंदू परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी पत्रकार प्रिन्स प्रजापति ने बड़े मंगल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल भगवान हनुमान जी की भक्ति और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने सभी देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और सफलता की कामना की। वहीं मंदिर के पुजारी पंडित राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि बड़े मंगल के दिन सेवा और दान का विशेष महत्व होता है। इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजक: समर्पण न्यूज़ के संपादक व समर्पण जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल विश्वकर्मा ने कहा कि बड़े मंगल के पावन अवसर पर लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया और आगे भी इसी तरह सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की सेवा की जाती रहेगी। इस अवसर पर पत्रकार नितिन सिंह, पत्रकार कुलदीप सिंह, आयुष प्रताप सिंह, अमित यादव, प्रदीप शर्मा, बब्लू पटेल, संजय पटेल, विनोद प्रजापति, निक्की सोनी, लकी पटेल, रोहित विश्वकर्मा, संदीप शर्मा, राहुल वैश्य, सूरज गुप्ता समेत अन्य कई लोग उपस्थित रहे।




