उत्तर प्रदेश

आदर्शों की विरासत को आगे बढ़ा रहे सपा नेता संजय पांडे, जनसेवा की राजनीति से कर रहे स्व. पिता के सपनों को साकार

आदर्शों की विरासत को आगे बढ़ा रहे सपा नेता संजय पांडे, जनसेवा की राजनीति से कर रहे स्व. पिता के सपनों को साकार को

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

आदर्शों की विरासत को आगे बढ़ा रहे सपा नेता संजय पांडे, जनसेवा की राजनीति से कर रहे स्व. पिता के सपनों को साकार

प्रतापगढ़।
जनसेवा को राजनीति का मूल आधार मानने वाले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय पांडे क्षेत्र में अपनी सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली के चलते आमजन के बीच लगातार चर्चा में रहते हैं। वे अपने स्वर्गीय पिता, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. राजाराम पांडे द्वारा दिखाए गए सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए जनहित में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

स्व. राजाराम पांडे अपने समय में जनसेवा के कारण अत्यंत लोकप्रिय नेता रहे। उन्हीं के आदर्शों को आत्मसात करते हुए संजय पांडे भले ही वर्तमान में किसी संवैधानिक पद पर न हों, लेकिन अपने कार्यों के माध्यम से जनता के दिलों में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए हैं।

विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हर्षपुर कोटवा गांव निवासी राम मनोहर पटेल का परिवार इन दिनों अत्यंत दयनीय परिस्थितियों से गुजर रहा है। परिवार के दो पुत्र हरकेश पटेल उर्फ पप्पू पटेल एवं पुत्री रेणु पटेल जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बीच परिवार जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रहा है।

परिवार की इस स्थिति की जानकारी मिलते ही, क्षेत्र से बाहर होने के बावजूद सपा नेता संजय पांडे ने त्वरित पहल करते हुए यशोदा नंदन महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक अवधेश प्रसाद मिश्रा एवं प्राचार्य अभय सिंह को मौके पर भेजा। उनके माध्यम से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई तथा एक माह की संपूर्ण गृहस्थी सामग्री एवं वस्त्रों की व्यवस्था कराई गई।

यह पहल न केवल मानवीय संवेदनाओं का परिचायक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि राजनीति यदि सेवा भाव से की जाए तो वह समाज के लिए संजीवनी बन सकती है। संजय पांडे अपनी सच्ची सेवा भावना के बल पर न सिर्फ अपने राजनीतिक सफर को आगे बढ़ा रहे हैं, बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे हैं।

(पत्रकार – प्रशांत दुबे)

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!