गरियाबंद

थाना शोभा जंगल क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड, समान छोड भागे नक्सली*।  

थाना शोभा जंगल क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड, समान छोड भागे नक्सली*।  

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*थाना शोभा जंगल क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड, समान छोड भागे नक्सली*।

🟧 *जिला मुख्यालय से लगभग 65 किमी दक्षिण दिशा, थाना शोभा अंतर्गत जंगल क्षेत्र।*

🟧 *(ई-30) जिला पुलिस गरियाबंद, 207 कोबरा, 65 एवं 211 बटा.सीआरपीएफ द्वारा विशेष अभियान की कार्यवाही।*

🟧 *पुलिस पार्टी को भारी पडता देख समान छोड भागे नक्सली।*

जिला गरियाबंद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत जिला गरियाबंद के थाना शोभा के जंगलों में शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन धमतरी-गरियाबंद-नुआपाडा डिवीजन के 08-10 माओवादियों के उपस्थिति की स्थानीय आसूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर कार्यवाही हेतु जिला पुलिस गरियाबंद की ई-30 टीम, 207 कोबरा, 65/211 बटा. सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग अभियान पर रवाना हुआ था कि दिनांक 05/01/2026 के शाम को शोभा क्षेत्र के जंगल में 08-10 माओवादियों द्वारा घात लगाकर सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने के नियत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। सुरक्षाबलों द्वारा भी जवाबी कार्यवाही के तहत फायरिंग किया गया। पुलिस बल को भारी पड़ता देख माओवादी अपना समान छोडकर घने जंगल-पहाडी की अंधेरे का लाभ लेते हुये भाग खडे़ हुये। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल व आस-पास के क्षेत्र में सर्चिंग करने पर घटनास्थल से नक्सलियों के भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद कर नष्ट किया गया। क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है।
गरियाबंद में सक्रिय समस्त माओवादियों से गरियाबंद पुलिस अपील करता है कि आप आत्मसमर्पण हेतु गरियाबंद के किसी भी थाना/चौकी/कैम्प में आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में वापस आ सकते है।

▶️ *आत्मसमर्पण के लिए इस नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैः- नक्सल सेल गरियाबंद-94792-27805*

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!