उत्तर प्रदेश

लोकपाल समाज शेखर ने खीरी वीर बाबा धाम का किया भ्रमण व निरीक्षण स्थान को पुनर्जागृत करने की आवश्यकता – समाज शेखर

खटवारा में ग्राम चौपाल 18 नवम्बर को बिहरिया में अब 13 दिसंबर को लगेगी ग्राम चौपाल

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

लोकपाल समाज शेखर ने खीरी वीर बाबा धाम
का किया भ्रमण व निरीक्षण

स्थान को पुनर्जागृत करने की आवश्यकता – समाज शेखर

प्रतापगढ़। बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लाक के ग्राम चालाकपुर वाद फरोसान स्थित प्राचीन खीरी बीर बाबा धाम का लोकपाल मनरेगा व प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने दर्शन पूजन किया। मंदिर परिसर में लोकपाल ने जिला सोशल आडिट समन्वयक असित सिंह के साथ धाम भ्रमण किया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह को हरिशंकरी पौध धाम परिसर में रोपण हेतु लोकपाल द्वारा प्रदान किया गया । लोकपाल समाज शेखर ने सम्बन्धित ग्राम पंचायत को धाम परिसर में अपेक्षित विकास कार्य में सहयोग का निर्देश दिया।

खीरी बीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के आमंत्रण पर पहुँचे लोकपाल समाज शेखर ने सर्वप्रथम पूजन किया। तदोपरांत धाम परिसर का व्यापक निरीक्षण किया। उत्तर पूर्व कोण पर हरिशंकरी पौध के रोपण का सुझाव देते हुए एक सेट पीपल, पाकड व बरगद का पौध प्रदान किया गया। प्राचीन प्रसिद्ध शिवलिंग के साथ प्राचीन पीपल व काली माँ के स्थान को अद्भुत बताते हुए इसके संरक्षण व प्रबन्धन में स्थानीय समाज व सरकार की प्रभावी कोशिश को अपरिहार्य बताया। उन्होंने धाम के सर्वांगीण विकास हेतु स्थान के पुनर्जागरण पर बल दिया। स्थानीय लोक भागीदारी से धाम की नियमित गतिविधियों से जीवंतता आयेगी ।

लोकपाल समाज शेखर ने सुझाव दिया कि संकल्प के साथ सुगम समय में उत्सव व महोत्सव आयोजित कर स्थल को पुनर्जागृत किया जा सकता है । जनपद मुख्यालय के करीब होने से इस स्थल तक सभी जरूरी सुविधा व संसाधन को आसानी से जोड़ा जा सकता है। इसके घाट, मार्ग को प्राथमिकता पर सुव्यवस्थित किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने धाम के विकास में ग्राम पंचायत को अपेक्षित सहयोग व सहभागिता का निर्देश देते हुए जन सहयोग व लोक भागीदारी पर बल दिया।

खटवारा में ग्राम चौपाल 18 नवम्बर को बिहरिया में अब 13 दिसंबर को लगेगी ग्राम चौपाल

 

लोकपाल मनरेगा समाज शेखर द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 नवंबर को बिहार ब्लाक के खटवारा ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल लगाकर ग्राम की समस्याओ की सुनवाई व संवाद होगा। वहीं बिहरिया ग्राम में 17 नवंबर को प्रस्तावित ग्राम चौपाल ग्राम प्रधान के अनुरोध पर अब 13 दिसंबर को आयोजित होगी। लोकपाल समाज शेखर ने खंड विकास अधिकारी को आवश्यक सहयोग हेतु निर्देश दिया है।

 

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!