सेम्हरा पहाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, भारी पड़ते देख समान छोड़ भागे माओवादी E-30 कमांडो टीम की जवाबी कार्रवाई — मौके से बरामद हुई नक्सलियों की सामग्री
सेम्हरा पहाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, भारी पड़ते देख समान छोड़ भागे माओवादी E-30 कमांडो टीम की जवाबी कार्रवाई — मौके से बरामद हुई नक्सलियों की सामग्री
सेम्हरा पहाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, भारी पड़ते देख समान छोड़ भागे माओवादी
E-30 कमांडो टीम की जवाबी कार्रवाई — मौके से बरामद हुई नक्सलियों की सामग्री

गरियाबंद, 10 नवम्बर 2025 —
जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्रीपारा के ग्राम सेम्हरा पहाड़ में आज दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस की E-30 विशेष ऑपरेशन टीम को सूचना मिली थी कि सीतानदी-नगरी एरिया कमेटी के 6 से 8 नक्सली इस क्षेत्र में सक्रिय हैं।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दल सर्चिंग अभियान पर रवाना हुआ। जैसे ही पुलिस दल सेम्हरा पहाड़ी इलाके में पहुँचा, नक्सलियों ने घात लगाकर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए मोर्चा संभाला। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद पुलिस बल को भारी पड़ते देख नक्सली अपना सामान छोड़कर घने जंगल और पहाड़ियों की आड़ लेकर फरार हो गए।
घटना स्थल की सघन तलाशी के दौरान पुलिस को नक्सलियों के दैनिक उपयोग की भारी मात्रा में सामग्री बरामद हुई, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।
गरियाबंद पुलिस ने सक्रिय माओवादियों से अपील की है कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आएं। हाल ही में 7 नवम्बर को उदंती एरिया कमेटी के सुनील, अरीना, लुद्रो, नंदनी, मल्लेश, विद्या और कांति ने आत्मसमर्पण कर शांति की राह अपनाई है।
पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए संपर्क नंबर भी जारी किया है:
📞 नक्सल सेल गरियाबंद – 94792-27805
जिला पुलिस का संदेश – हिंसा नहीं, विश्वास का रास्ता अपनाएं; समाज और परिवार के बीच लौटें।


