उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मारपीट की घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों की तत्परता से गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त ट्रक बरामद

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मारपीट की घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों की तत्परता से गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त ट्रक बरामद

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मारपीट की घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों की तत्परता से गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त ट्रक बरामद

 

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 21.10.2025 की शाम को वादी अपनी चाय-समोसा की दुकान (स्थान–होण्डा एजेंसी, जोगापुर के बगल) पर था, तभी ट्रक संख्या HR55AJ1492 के चालक व उसके दो अज्ञात साथी दुकान पर आकर चाय-समोसा खाकर बिना पैसा दिए गाली-गलौज करने लगे । जब वादी द्वारा मांगा गया तो तीनों ने जान से मारने की नियत से हमला कर दिए एवं जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये ।

 

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज* के कुशल पर्वेक्षण में *थाना कोतवाली के उ0नि0 सचिन गुप्ता मय हमराह आरक्षी विलास यादव, आरक्षी सोनवीर* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मारपीट की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत घटना स्थल पर पुलिस द्वारा तत्परता से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों 1. मो. फरमान पुत्र मो.खालिद निवासी कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फर नगर उम्र 40 वर्ष, 02. उस्मान पुत्र मो. खालिद निवासी कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फर नगर उम्र 19 वर्षे वर्ष, 03. सोहेल त्यागी पुत्र अब्दुल इस्लाम त्यागी निवासी कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फर नगर उम्र 19 वर्ष को मौके से ही गिरफ्तार किया गया।

 

इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर *मु0अ0सं0 531/25 धारा 115(2)/351 (2)/352/109/110 बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है । साथ ही अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद टाटा ट्रक बरामद किया गया, बरामद ट्रक को *धारा 207 एमवी एक्ट* में सीज किया गया है ।

 

अभियुक्तों का विवरण-

01.मो. फरमान पुत्र मो.खालिद निवासी कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फर नगर उम्र 40 वर्ष

02. उस्मान पुत्र मो. खालिद निवासी कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फर नगर उम्र 19 वर्षे वर्ष ।

03 . सोहेल त्यागी पुत्र अब्दुल इस्लाम त्यागी निवासी कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फर नगर उम्र 19 वर्ष ।

 

पुलिस टीम-

उ0नि0 सचिन गुप्ता मय हमराह आरक्षी विलास यादव आरक्षी सोनवीर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ ।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!