एक पखवाड़े के भीतर मैनपुर थाना क्षेत्र मे 05 युवको ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया
एक पखवाड़े के भीतर मैनपुर थाना क्षेत्र मे 05 युवको ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया

एक पखवाड़े के भीतर मैनपुर थाना क्षेत्र मे 05 युवको ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया
गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट
मैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीपारा मे फिर एक युवक ने लगाई फांसी
गरियाबंद – छत्तीसगढ़ प्रदेश के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत युवाओ के द्वारा लगातार फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटनाएं चिंताजनक रूप मे देखी जा रही है गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र मे आज फिर एक युवक ने फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया जिसकी जानकारी लगते ही बड़ी संख्या मे ग्रामीणो की भीड़ घटना स्थल पर लग गई और इसकी जानकारी पुलिस को दिया गया है देर शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्डम कल गुरूवार को किया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्रीपारा निवासी शाहिल मंडावी उम्र 21 वर्ष युवक ने आम के पेड़ मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिसकी जानकारी पुलिस चैकी नवागढ़ को दिया गया है। ज्ञात हो कि मैनपुर क्षेत्र मे पिछले कुछ दिनो से आत्महत्या की घटनाएं बढ़ गई है बीते सप्ताह 08 दिनो के भीतर मैनपुर क्षेत्र मे चार लोगो ने फांसी लगाकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने के मामले सामने आ चुके है जिसमे युवा वर्ग के ही चार युवको ने आत्महत्या किया था जिसमे ग्राम पंचायत मैनपुर के आश्रित ग्राम अचानपुर के 23 वर्षीय युवक जयसिंह नागेश ने स्कूल के पीछे खेत मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था इसके दो दिन पहले ग्राम शोभा मे 19 वर्षीय युवक प्रींस ने स्टापडेम के पास फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर दिया था वही उसी सप्ताह एक मरकाम युवक ने भी आत्महत्या किया था तो ओड़िशा क्षेत्र से मैनपुरकला मे पहुंचकर 38 वर्षीय अलखचंद भक्त ने बरदुला चढ़ान के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था लगातार युवाओ के द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले सामने आने से सनसनी देखने को मिल रही है आज फिर एक बार मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ही दर्रीपारा मे एक युवक ने आम के पेड़ मे फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया।




