सी0 एम0 ओ0 डॉ ए0 एन0 प्रसाद एवं पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैश्य के विरुद्ध अधिवक्ता का अनिश्चित कालीन धरना आज 28 वे दिन देने के साथ ही माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को एक ज्ञापन द्वारा जिला अधिकारी महोदय जनपद प्रतापगढ़ को दिया गया
सी0 एम0 ओ0 डॉ ए0 एन0 प्रसाद एवं पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैश्य के विरुद्ध अधिवक्ता का अनिश्चित कालीन धरना आज 28 वे दिन देने के साथ ही माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को एक ज्ञापन द्वारा जिला अधिकारी महोदय जनपद प्रतापगढ़ को दिया गया

सी0 एम0 ओ0 डॉ ए0 एन0 प्रसाद एवं पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैश्य के विरुद्ध अधिवक्ता का अनिश्चित कालीन धरना आज 28 वे दिन देने के साथ ही माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को एक ज्ञापन द्वारा जिला अधिकारी महोदय जनपद प्रतापगढ़ को दिया गया=================
प्रतापगढ़ से पत्रकार प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
प्रतापगढ़ । संजीवनी नर्सिंग होम, प्रतापगढ़ के संचालक डॉ. एस. एस. गुप्ता पर आयुष्मान कार्डधारक मरीज से मृत्यु का भय दिखाकर अवैध धन की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने न्याय न मिलने पर 19/11/25 से जिला कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा और
पिपरी खालसा गांव निवासी रवि कुमार द्विवेदी, जिनके पिता देवी प्रसाद द्विवेदी आयुष्मान कार्डधारक हैं, ने बताया कि वह 10 फरवरी 2025 को अपने पिता का हार्निया ऑपरेशन कराने के लिए संजीवनी नर्सिंग होम पहुंचे थे। आरोप है कि डॉ. एस. एस. गुप्ता ने ऑपरेशन के लिए “दूसरे डॉक्टर को बुलाने” के नाम पर 15,000 रुपये की मांग की ।
पीड़ित द्वारा इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई थी, परंतु पीड़ित का आरोप है कि आठ माह बीत जाने के बाद भी जांच के नाम पर मामला उलझा हुआ है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
रवि कुमार द्विवेदी के अनुसार , न केवल डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित डॉक्टर का “बचाव” किया और पूरा मामला सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाया ।
पीड़ित द्वारा जिन अधिकारियों पर फर्जी आख्या देने और शिकायत की श्रेणी बदलने का आरोप लगाया गया है, वे हैं—
उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, थाना कोतवाली नगर
पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर/पुलिस लाइन, शिव नारायण वैश्य
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शबीब हैदर
मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ डॉ. ए. एन. प्रसाद
पीड़ित का कहना है कि इन अधिकारियों ने शिकायत को गलत श्रेणी में डालकर पूरे प्रकरण को कमजोर किया, जिससे दोषियों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी |
न्याय न मिलने पर रवि कुमार द्विवेदी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में 19/11/25 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जो आज 28 वे दिन दिनांक=16/12/25 को भी अनवरत धरना दिया गया |
रवि कुमार द्विवेदी का कहना है कि 28 वे दिन जारी धरने से न्याय नहीं मिला है इसलिए कल 29 वे दिन दिनांक=17/12/25 को भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा ।
उपरोक्त धरने के समर्थन में वरिष्ठ अधिवक्ता गण / कनिष्ठ अधिवक्ता श्री हरिश्चंद्र शुक्ला , श्री लक्ष्मीकांत द्विवेदी , श्री रामचंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला बार , श्री राम अवध मौर्य , श्री बबन पांडे , मनोज कुमार मिश्रा , रजनीकांत मिश्र , देवेंद्र ओझा , जय मंगल पांडे , उपमन्यु प्रताप सिंह , गंगा प्रसाद यादव , सरोज कुमार सिंह , राहुल यादव , अनिल कुमार सिंह , खुशी मिश्रा , शैलेंद्र मिश्रा , मनमोहन यादव , बृजभूषण मिश्रा , सूर्यभान पांडे , मोहम्मद कैफ , कौशलेश दुबे , लोकपति त्रिपाठी , संतोष कुमार मिश्रा आदि सैकड़ों अधिवक्ता गण धरने में उपस्थित रहे |̊




