राज्य

उचित मूल्य दुकानों में शक्कर वितरण में अनियमितता पर कार्रवाई जारी

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

रायपुर : उचित मूल्य दुकानों में शक्कर वितरण में अनियमितता पर कार्रवाई जारी।
बचत स्टॉक में 15,280 क्विंटल शक्कर की पाई गई थी कमी
166 उचित मूल्य दुकान निलंबित तथा 153 निरस्त, 22 दुकान संचालकों पर एफआईआर

उचित मूल्य दुकानों में हुई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, उचित मूल्य दुकान संचालक से राशि वसूली के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 से 2023 के बीच हुई अनियमितता के कारण 166 उचित मूल्य दुकानों को निलंबित तथा 153 दुकानों को निरस्त किया गया है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उचित मूल्य दुकानदारों से 87 प्रतिशत वसूली का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 22 उचित मूल्य दुकान संचालकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के दौरान उचित मूल्य दुकान से 115 करोड़ रूपए मूल्य के 41210 क्विंटल शक्कर गायब होना बताया गया है, जबकि खाद्य विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के बीच उचित मूल्य दुकानों में हुई अनियमितता की जांच सितंबर 2022 में की गई थी। बचत स्टॉक में 15,280 क्विंटल शक्कर की कमी पाई गई थी, जिसका अनुमानित मूल्य 5.49 करोड़ रूपये है। इन सभी उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!