शासन के निर्देश पर कोतवाली मान्धाता की जनसुनवाई की हकीकत खंगालने पहुंचे एसपी दीपक भूकर, 11 में से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

ऋषिकेश पांडेय जिला ब्यूरो प्रतापगढ़
*प्रतापगढ़।* शासन के निर्देश पर जनपद की कानून व्यवस्था और थाना समाधान दिवस की हकीकत परखने के लिए आज पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर कोतवाली मान्धाता परिसर पहुंचे।
कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित हो रहे थाना समाधान दिवस / जनसुनवाई कार्यक्रम में एसपी ने अचानक पहुंचकर शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा निस्तारण कर दिया गया। एसपी ने शेष 6 शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष मान्धाता धनंजय राय, एसएसआई लाखन सिंह भदौरिया, एसआई हरेंद्र सिंह, अमरीश, शीशा, रोमी सिंह, कानूनगो राजेश पांडेय, लेखपाल विकास यादव, बलराम सरोज सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एसपी दीपक भूकर ने कहा कि शासन की मंशा है कि पीड़ित को थाने से ही न्याय मिले, इसलिए पुलिस और राजस्व विभाग समन्वय बनाकर हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण करें। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी के इस औचक निरीक्षण से कोतवाली में हड़कंप मचा रहा, वहीं फरियादियों ने एसपी की इस पहल की सराहना क