Uncategorizedगरियाबंद
Trending

देवभोग में मूलभूत समस्याओं को लेकर ABVP का कॉलेज घेराव, 10 सूत्रीय मांगों पर अड़े विद्यार्थी

देवभोग में मूलभूत समस्याओं को लेकर ABVP का कॉलेज घेराव, 10 सूत्रीय मांगों पर अड़े विद्यार्थी

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

देवभोग में मूलभूत समस्याओं को लेकर ABVP का कॉलेज घेराव, 10 सूत्रीय मांगों पर अड़े विद्यार्थी

देवभोग। पंडित श्यामशंकर मिश्र महाविद्यालय देवभोग में विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आंदोलन शुरू कर दिया। कॉलेज प्रबंधन को पहले अल्टीमेटम दिए जाने के बावजूद मांगों पर ठोस पहल नहीं होने का आरोप लगाते हुए विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक क्षितिज नारायण तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन विद्यार्थी अपनी मांगों पर अड़े रहे।

पुलिस की समझाइश के बाद भी मांगों पर अड़े रहे विद्यार्थी

महाविद्यालय के घेराव के दौरान पुलिस प्रशासन ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर आंदोलन समाप्त करने के लिए मनाने का प्रयास किया। हालांकि, विद्यार्थी अपनी मांगों के निराकरण की मांग पर डटे रहे। उनका कहना था कि जब तक महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

इसके बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता महाविद्यालय परिसर में ही बैठ गए। आंदोलन के माध्यम से विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन के सामने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विद्यार्थी परिषद का आरोप है कि लंबे समय से महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है। पूर्व में ज्ञापन सौंपने और आंदोलन करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा।

10 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद का आंदोलन

विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए 10 सूत्रीय मांगें रखी हैं। इनमें पुस्तकालय के लिए पर्याप्त पुस्तकों की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाना, शौचालयों की मरम्मत एवं साफ-सफाई, दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था और विद्यार्थियों के साथ कथित दुर्व्यवहार की शिकायतों पर कार्रवाई शामिल है।

इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई को पुनः शुरू करने, महाविद्यालय परिसर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने, परिसर में गुटखा खाकर थूकने पर रोक लगाने, कक्षाओं में पर्याप्त टेबल-कुर्सियों की व्यवस्था करने तथा खराब पंखों की मरम्मत कराने की मांग की गई है।

समस्याओं के समाधान की मांग पर कायम विद्यार्थी

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। परिषद का कहना है कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें पढ़ाई के दौरान परेशानियों का सामना न करना पड़े।

फिलहाल, विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे रहे। अब देखना होगा कि महाविद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों की इन मांगों पर क्या कदम उठाता है।

देवभोग न्यूज़ एक्सप्रेस | सच की खबर, आपकी आवाज जनता तक

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!