Uncategorized
Trending
सड़क किनारे झाड़ियों से हादसा, बाल-बाल बचा चालक*
सड़क किनारे झाड़ियों से हादसा, बाल-बाल बचा चालक*

*सड़क किनारे झाड़ियों से हादसा, बाल-बाल बचा चालक*
रिपोर्ट अनिल मौर्य
*प्रतापगढ़।* देल्हूपुर-खरवई मार्ग पर मल्हूपुर रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे लटकी झाड़ियों के कारण एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि फाटक पार करते ही झाड़ियों से सामने से आ रही भैंस दिखाई नहीं दी, जिससे कार हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों से दृश्यता प्रभावित हो रही है और लगातार हादसे का खतरा बना है। शिकायतों के बावजूद सफाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग से तत्काल झाड़ियों की सफाई की मांग की है।




