हरियाणा
Trending

बलिदानी रामवीर की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, बेटियों ने पूरा किया पिता का डॉक्टर बनने का सपना।

बलिदानी रामवीर की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, बेटियों ने पूरा किया पिता का डॉक्टर बनने का सपना।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

बलिदानी रामवीर की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, बेटियों ने पूरा किया पिता का डॉक्टर बनने का सपना।

 

निखिल शर्मा रिपोर्ट

 

गांव सिहा में बलिदानी रामवीर का 27वां बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यज्ञ का आयोजन कर बलिदानी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

🇮🇳 पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल एवं पूर्व सैनिक कल्याण समिति सिहा की ओर से वीर नारी श्रीमती सुनीता को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

इस दौरान वीर नारी सुनीता ने बताया कि उनके पति की इच्छा थी कि उनकी दोनों बेटियां डॉक्टर बनें। आज उनका यह सपना साकार हो चुका है। उनकी एक बेटी स्त्री रोग विशेषज्ञ और दूसरी बाल रोग विशेषज्ञ हैं।

 

बलिदानी रामवीर का देश के प्रति समर्पण और उनकी बेटियों की सफलता समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीर शहीद को नमन करते हुए उनके त्याग को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।

 

देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को शत-शत नमन।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!